नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- लॉस एंजिल्स, संवाददाता। फिल्म पुरस्कार ऑस्कर ने अपने अगले दो सालों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने घोषणा की है कि 99वां ऑस्कर 14 मार्च, 2027 को और ऐतिहासिक 100वां ऑस्कर 5 मार्च, 2028 को आयोजित किया जाएगा। ये दोनों समारोह पुराने नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले आखिरी शो होंगे। इसके बाद, 2029 से ऑस्कर का प्रसारण यूट्यूब पर शिफ्ट हो जाएगा। टीवी चैनल ही नहीं, बल्कि ऑस्कर का घर माना जाने वाला डॉल्बी थिएटर भी बदलने वाला है। 2029 से यह समारोह पीकॉक थिएटर में होगा। हाल ही में हुए 98वें ऑस्कर की रेटिंग में 9 फीसदी की गिरावट देखी गई। एकेडमी की कोशिश है कि 100वें साल के जश्न को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दुनिया भर के युवाओं और नए दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...