बदायूं, मार्च 29 -- शहर के एसके फील्ड में खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में ऑल स्टार चैंपियंस नई सराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार्स क्रिकेट क्लब मीरा सराय को 64 रनों से हरा दिया। मु.आकिल और बादशाह सैफी के अर्धशतकों ने टीम की जीत की नींव रखी। ऑल स्टार चैंपियंस के कप्तान मु. अनीस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मु. आकिल अंसारी ने 45 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि बादशाह सैफी ने 32 गेंदों पर 56 रनों की आतिशी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम 18.3 ओवरों में 154 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से डॉ. दीपक ने 37 और तर्वेज ने 22 रन बनाए, लेकिन वे जीत के लिए नाकाफी रहे। ऑल स्टार चैंपियंस ने राइजिंग स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.