शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। ऑल सेंट्स स्कूल, मोहल्ला भारद्वाजी में शनिवार को ईद का त्यौहार मनाया गया। प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने रमजान और ईद का महत्व समझाया। स्कूल डायरेक्टर सचिन बाथम ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को धार्मिक मान्यताओं से जोड़ती हैं। मौके पर शिक्षिका रूबी गुप्ता, समन, प्रियंका, मेघा, अस्विनी, नेहा, अजीम, इरम, शुभा, दीपिका, फरीन समेत अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी बच्चों को चॉकलेट बांटे गए और ईद की छुट्टियों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...