नैनीताल, मई 10 -- नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज के नवनिर्मित प्री-प्राइमरी विंग में रविवार को मातृ दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। शुरुआत बच्चों की माताओं के सम्मान में हिंदी और अंग्रेजी कविताओं और गीतों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों ने शुभकामना कार्ड माताओं को भेंट किए। वहीं म्यूजिकल चेयर, बैलेंसिंग गेम्स समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके संस्कार बच्चों के जीवन की नींव होते हैं। अंत में पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और मदर अर्थ को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस यह भी पढ़ें- लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया मातृ दिवस यह भी पढ़ें- नंदी वाणी पब्लिक स्कूल मे...