नैनीताल, मार्च 14 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज में शनिवार को उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व 'फूलदेई' का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।बच्चे पारंपरिक लोकगीत फूल देई, छम्मा देई गाते हुए विद्यालय की देहरी तक पहुंचे और बुरांश के फूलों व चावलों से प्रकृति का अभिनंदन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड्स ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप चॉकलेट वितरित कीं और इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और समृद्ध विरासत से जोड़ने के साथ उनमें अपनी परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं। इससे पूर्व, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वसंत ऋतु के आगमन और समृद्धि के प्रतीक इस त्योहार के पौराणिक व सामाजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.