नैनीताल, अप्रैल 22 -- नैनीताल, संवाददाता। स्पिक मैके की ओर से ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में शास्त्रीय नृत्य एवं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड्स, प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना प्रतीक्षा काशी ने किया। अतिथियों का स्वागत शॉल भेंट कर किया गया। इसके बाद प्रतीक्षा काशी ने प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी दी। अंत में कुचिपुड़ी नृत्य से जीवन के पांच तत्वों का चित्रण किया। 'तरंगम' प्रस्तुति में कलाकार ने पीतल की थाली के किनारों पर संतुलित नृत्य किया। प्रधानाचार्य ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.