नैनीताल, मार्च 14 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज में शिक्षकों के लिए विशिष्ट अधिगम अक्षमताओं पर एक संवादात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ऐसे बच्चों की पहचान और सहयोग के प्रति जागरूक करना था।मुख्य वक्ता सारा वानिया हक ने अपने शोध द्वारा विकसित एमटीएसएस आधारित शिक्षक-सहायता टूलकिट को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह टूलकिट प्री-प्राइमरी से कक्षा तीन तक के जोखिम वाले बच्चों की पहचान करने में सक्षम है। कार्यशाला में पढ़ने-लिखने और गणितीय समझ की कठिनाइयों को पहचानने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। अंत में, समावेशी शिक्षा और शिक्षकों की संवेदनशीलता पर जोर देते हुए यह सत्र काफी प्रेरणादायक रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.