ऑल सेंट्स कॉलेज में मानसून उत्सव से मची धूम
नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में शनिवार को राउंड स्क्वायर एवं एएफएस की ओर से फन एंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। मानसून उत्सव थीम पर आधारित फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पेड़, सैनिक, रानी लक्ष्मीबाई, स्पाइडर मैन, पुलिसकर्मी और जल समेत विभिन्न रूप धारण कर सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के लिए हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। कक्षा तीन से पांच तक फ्लावर अरेंजमेंट तथा कक्षा छह से 12 तक मेहंदी डिजाइनिंग और सलाद निर्माण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अंजिना रिचर्ड्स, सुनीता चौहान, सीमा जॉर्ज, सुनीता लाल, निर्मला जेम्स निर्णायक रहीं। यह भी पढ़ें- मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां की तैयार विजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.