जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऑल झारखंड तेलुगु समाजम की ओर से रविवार को पार्वती घाट के समीप स्थित नवजागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों के बीच शाम के नाश्ते का वितरण किया गया। करीब 30 लोगों ने नाश्ता किया। उन्होंने समाजम के लोगों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर महासचिव एल नागेश्वर राव ने कहा कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन ऑल झारखंड तेलुगू समाज की ओर से जमशेदपुर के किसी एक आश्रम में समाजम की ओर से भोजन या नाश्ता का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा, मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करना है। आप सभी से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में भाग लें और कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की मदद में अपना योगदान दें। सभी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.