दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 10 फरवरी से यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, मेघालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में लनामिवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, रायपुर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी तथा उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर को पराजित कर क्वालीफाई करने में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विवि के खेल विभाग में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...