ऑल इंडिया सेंट्रल कमेटी के उपाध्यक्ष बने प्रदीप
अलीगढ़, मई 17 -- अलीगढ़। चेन्नई में आयोजित कैनरा बैंक एंप्लॉइज यूनियन की केंद्रीय समिति की कॉन्फ्रेंस में प्रदीप चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने इसे उपलब्धि बताते हुए शुभकामनाएं दीं। रामघाट रोड शाखा पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदीप चौहान ने कहा कि हमारे सभी बैंको के ग्राहकों को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर आरके शर्मा, वीके मौर्य, डीसी अग्रवाल, हरपाल सैनी, जितेंद्र शर्मा, विकास मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.