कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए झारखंड राज्य टीम में कोडरमा के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में झुमरी तिलैया वाईबीसी टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय यादव, अरविंद यादव और सज्जाद हुसैन शामिल हैं। सभी तीनों खिलाड़ी वर्तमान में सरकारी शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त हैं। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट इस वर्ष 8 से 15 दिसंबर तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। चयनित खिलाड़ी झारखंड टीम के साथ अपना कौशल प्रदर्शन करेंगे। इनकी उपलब्धि पर वाईबीसी टीम के पूर्व खिलाड़ी संदीप कुमार सिन्हा, संजय सिंह, शेखर शेखर, काजू सोनी, राजेश यादव, पवन सिंह, प्रदीप शाहा, महेश यादव समेत अन्य खिलाड़ियों ने बध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.