मुरादाबाद, जून 5 -- ऑल इंडिया वूमेन क्लब की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पौधरोपण किया। क्लब अध्यक्ष रीता सिंह ने वार्ड 14 के पार्षद तुषार सिंह व उनके सहयोगियों के साथ पौधे रोपे गए। सदस्यों ने पांच पौधे अर्जुन, अशोक, दो पौधे जामुन, नीम, पीपल मोक्षधाम पर लगाये। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि अपने बच्चों की तरह इन पौधो की देखभाल करेंगे। इस अवसर पर राजेंद्री कपूर, एकता जैन, सुधा त्रिपाठी, सीमा शर्मा, पूनम जौहरी, पूजा श्रीवास्तव व शिखा जैन आदि मौजूद रही। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में पौधारोपण यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण यह भी पढ़ें- बहजोई में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला हरित अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...