लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला वुशु टीम ने जम्मू-कश्मीर स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु पुरुष/महिला चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। विश्वविद्यालय की खिलाड़ी वर्षा तंवर ने अदर स्टाइल चंदन इवेंट में रजत पदक हासिल कर खेलो इंडिया चैंपियनशिप-2026 के लिए क्वालीफाई किया। टीम के साथ मैनेजर डॉ. शोभा राम दुबे मौजूद रहे। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में 195 विश्वविद्यालयों के करीब 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...