बागेश्वर, फरवरी 28 -- बीडी पांडेय कैंपस के एमए के के छात्र कर्मी निवासी दीपक सिंह दानू का चयन सोबन सिंह जीना विवि की बॉक्सिंग टीम में हुआ है। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। बॉक्सिंग में बहुत सुंदर सिंह गढ़िया ने बताया कि तीन मार्च से कुरुक्षेत्र में पूरे देश के मुक्केबाज प्रतिभा करेंगे। दीपक एक नेशनल बॉक्सर भी रह चुके हैं। उनसे मेडल की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...