जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर के बारीडीह स्थित सृष्टि गार्डन में मंगलवार को सीडीएस परीक्षा में पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता यादव के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर डीजे यादव की बेटी अंकिता यादव ने को इसमें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान ऑल इंडिया यादव महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष अनीता यादव एवं सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर की टीम ने अंकिता यादव को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। वक्ताओं ने अंकिता की सफलता को युवा पीढ़ी और विशेषकर महिलाओं के लिए एक महान प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में अंकिता के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी अंगवस्त्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।अंकिता यादव जल्द ही चेन्नई में अपना सैन्य प्रशिक्षण शुरू करेंगी, जिसके उपरांत उन्हें भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.