ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन ने किया रक्तदान
बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को कैरली स्प्रिंगडेल स्कूल में ऑल इंडिया मलयाली असोसिएशन झारखंड यूनिट की ओर से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। ईडीएम एंड एचएस डॉ बीबी करुणामई ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। बोकारो जेनरल हॉस्पिटल के वरीय डॉक्टरों की निगरानी में शिविर का आयोजन हुआ। ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन झारखंड यूनिट के अध्यक्ष वासुदेवन ने बताया कि रक्त दान-जीवन दान मुहिम के तहत लगभग 60 यूनिट से भी अधिक रक्त किया गया। एसोसिएशन की ओर से इस तरह के आयोजन लगातार किया जाता रहेगा। ताकि रक्त के जरुरतमंदो को समय पर उपलब्ध कराया जा सके। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से सचिव शशिधरन करात, उल्लास, सीवीचन , शरत, रेखा, राज गोपाल, राजीव, राजेश, श्रीजा, मेरी, भोला, विजु पीके, शीजा, सीमा सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.