हरिद्वार, मार्च 20 -- प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इंविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में रेड आर्मी और महिला वर्ग में साउथ रेलवे ने खिताब कब्जाए। शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबलों में रेड आर्मी ने नार्दर्न इस्टर्न रेलवे को 15 अंकों से हराया। महिला वर्ग में साउथ रेलवे ने नार्दर्न रेलवे दिल्ली को 27 अंकों से शिकस्त दी। विजेता टीमों को एक-एक लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एकाग्रता और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन को सराहते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया कि प...