छपरा, जनवरी 9 -- छपरा। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत मुकरेड़ा गांव की रहने वाली विधि की छात्रा कोमल ने ऑल इंडिया बार परीक्षा (एआईबीई) 2025 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दो दिनों पहले जारी परिणाम में कोमल ने बेहतरीन अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद अब वह अखिल भारतीय स्तर पर किसी भी न्यायालय में वकालत करने की अधिकारी बन गई हैं। कोमल, मुकरेड़ा निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह की पुत्री हैं। कोमल ने बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से बीए एलएलबी का पांच वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है। उसके पिता सत्येंद्र अरविंद पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं, जबकि उनकी माता रंजू कुमारी प्राथमिक विद्यालय मेथवलिया में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। कोमल ने बताया कि विधि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.