मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। ऑल इंडिया बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, बक्सर में मुंगेर के मुबारकचक निवासी मो. सलाम की रेफरी के रूप में नियुक्ति होने से जिले के खेल प्रेमियों और फुटबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि को मुंगेर के खेल जगत के लिए गर्व की बात माना जा रहा है। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, मो. सलाम अपने समय के उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। वे डिफेंस पोजीशन में खेलते थे और अपने शानदार खेल के दम पर कई बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का गौरव प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन जमालपुर रेल में हुआ था, जहां उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दीं। अब रेफरी के रूप में उनकी नियुक्ति से उनकी खेल यात्रा का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.