मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की वान्या श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया फिडे रेटिंग अंडर-13 (बिलो 1800) शतरंज प्रतियोगिता जीत ली। वहीं, शहर का अभिषेक सोनू ओपन वर्ग में शीर्ष दस में जगह बनाने में सफल रहा। यह प्रतियोगिता झारखंड के हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 से 24 मई तक हुई। इसमें दोनों के अलावा शहर के एक शतरंज अकादमी से जुड़े अन्य खिलाड़ियों ने भी इसमें शानदार प्रदर्शन किया।अकादमी के अभिषेक सोनू ने बताया कि वान्या ने नौ चक्रों की बाजी में 5.5 अंक हासिल किए। वहीं, उन्होंने ओपन वर्ग में सात अंक हासिल किए। इस दौरान उन्होंने छह मुकाबले जीते, दो ड्रा रहे और एक में हार मिली। यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया फिडे रेटिंग अंडर-13 में वान्या बनी विजेता इसके साथ ही उनको अपने फीडे रेटिंग में 22.4 अंक जोड़ने में सफलता मिली। अंत...