बोकारो, मार्च 2 -- छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित 14वीं ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के होनहार खिलाड़ी दीपक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। दीपक कुमार, जो वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत हैं, ने इंडिविजुअल सेकंड 50 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा एलिमिनेशन राउंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर झारखंड और अपने विभाग का नाम रोशन किया। दीपक कुमार झारखंड के दुग्धा के निवासी हैं। उन्होंने अपनी तीरंदाजी की शुरूआत एंजेला आर्चरी सेंटर से की थी। उनकी प्रारंभिक कोच एंजेला सिंह रही हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने खेल की बारीकियां सीखी और राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया। दीपक की इस उपलब्धि से उनके परिजनों, मित्रों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.