शामली, मार्च 1 -- मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित 19वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पियूष शर्मा ने व्यक्तिगत एवं टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद में हर्ष का माहौल है। ग्राम मादलपुर निवासी किसान मुकेश शर्मा के बेटे पियूष शर्मा वर्तमान में मेरठ की छठी वाहिनी पीएसी से संबद्ध होकर निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। वह शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं और पूर्व में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। 21 से 28 फरवरी तक बीएसएफ सेंटर इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में पियूष शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 627.8 अंक हासिल कर व्यक्तिगत वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.