ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हरियाणा के करनाल में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के एसआई मुकेश पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश और पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। 22 से 27 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न राज्य पुलिस इकाइयों और केंद्रीय पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच एसआई मुकेश पाल ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने कुल 700 किलोग्राम वजन उठाया। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। बुधवार को एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति, एसपी क्राइम जितेंद्र चौहान और एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.