ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को टीम में हुआ चयन
बरेली, सितम्बर 2 -- फतेहगंज पश्चिमी। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया व गोवा टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सात सितंबर से नौ सितंबर तक ऑल इंडिया इंटर जोनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गोवा के मडगांव शहर में किया जा रहा है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम भी भाग लेगी। टीम की चयन प्रकिया पूरी हो चुकी है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के महासचिव अनीश नरूला जी ने बताया कि टीम 5 सितंबर को मडगांव (गोवा) के लिए रवाना होगी। टीम के कोच वीरेंद्र कुमार रहेंगे। टीम में कृष्ण प्रताप महतो(कप्तान), अक्षित सक्सेना(उपकप्तान), साईं सक्सेना, अनुभव सक्सेना, अविरल राजपूत, ओम कश्यप, रोहित, अवनीश, राहुल, अनिकेत पाल, अमन चौबे, हरीश, समीर खान और नैमिष शामिल हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.