ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालिका टीम चयनित
अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या, संवाददाता। ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन हरिद्वार उत्तराखंड में एक से तीन मई तक आयोजित होने जा रही है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की बालिका टीम का चयन प्रदेशीय कैंप के आधार पर विभिन्न जिलों से आए हुए खिलाड़ियों का हुआ है। चयन से पहले 25 से 29 अप्रैल तक खिलाड़ियों की फिटनेस, स्किल और टीम बनाकर मैच के द्वारा एक सर्वोत्तम टीम बनाने का प्रयास किया गया। प्रदेशीय टेनिस बॉल क्रिकेट बालिका टीम के कैंप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यूपी टीम के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कैंप में प्रदेश के अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद , कुशीनगर, बाराबंकी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । चयनित खिलाड़ियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.