गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 11वीं ऑल इंडिया टी-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 22 फरवरी से एक मार्च तक एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। प्रदेश की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद व लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी, उपविजेता टीम को दो लाख नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बुधवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश की आठ प्रमुख टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान लक्ष्य एकेडमी के संयुक्त सचिव डा. मुदित गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी व विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.