उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड उरई में खेले गए छठे ऑल इंडिया जगदीश भल्ला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल ने दर्शकों को आख़िरी गेंद तक सांसें थामने पर मजबूर कर दिया। खचाखच भरे मैदान और जबरदस्त माहौल के बीच डीसीए फिरोजाबाद ने डीसीए मुरादाबाद को 3 विकेट से हराकर शानदार अंदाज़ में खिताब अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डीसीए मुरादाबाद की टीम ने निर्धारित 22 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान कुशल यादव ने फाइनल के दबाव में भी नेतृत्वकारी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 68 रन ठोके। वहीं आलोक रतन ने 58 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। अंतिम ओवरों में हिमांशु की तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी ने मुरादाबाद को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फिरोजाबाद की ओर से शोएब कुरैशी और रय्यान ने कसी हुई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.