रामगढ़, सितम्बर 30 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी और ऑल इंडिया किसान सभा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कटिया चौक के निकट पतरातू रांची मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को हटाया। बताया गया कि यह चक्का जाम राज्य सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ पूरे झारखंड में किया गया। जाम करने वालों में ऑल इंडिया किसान सभा एवं विस्थापित प्रभावित युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। यह सड़क जाम मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में सुबह 6: 30 बजे से 10:00 तक पतरातू किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सम्मान और पहचान के लिए किया जाम प्रदर्शन का कारण मौके पर मनोज कुमार महतो ने आम नागरिक और दुकानदारों से अपील किया कि वे बुधवार को अपने ...