ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ी दिखा रहे दम
रिषिकेष, अगस्त 23 -- ऋषिकेश में दो दिवसीय द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों के 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार को नटराज चौक स्थित द फॉरेस्ट व्यू में दो दिवसीय द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। राज्यमंत्री चारू कोठारी ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया तथा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.