हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की कक्षा छह की छात्रा इशिका शाही ने दिल्ली में आयोजित 21वीं इंटर डोजो ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में इशिका ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इशिका की इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से अवार्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...