इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा, संवाददाता। नारायण धाम में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट की तरफ से पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अल्लामा व मौलाना हजरत सैय्यद अशरफ अशरफी मियां कछौछा शरीफ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड की मौजूदगी में निकाह संपन्न हुआ।उन्होंने कहा कि एक अच्छा मुसलमान खुद इल्म हासिल करे और दूसरों के बच्चों को इल्म सिखाए, यानी खुद अपने बच्चों को पढ़ाए और मोहल्ले, गांव, पड़ोसी जो अपने बच्चे को पढ़ा नहीं सकते उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद करे, वही सच्चा मुसलमान है यही रब की रजा है। कार्यक्रम में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष अज़हर फरीदी, प्रवक्ता मोहम्मद आमीन भाई, मीडिया प्रभारी मोहम्म...