अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 52 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचना प्रारंभ हो गई हैं। प्रतियोगिता के लिए तकनीकी पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) प्रारंभ हो चुका है। टीमें अपना पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। इस अवसर पर एशिया के हेड रेफरी लक्ष्मण सिंह भंडारी, पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोजी एलुर, प्रो. पंजा लीग के अभिषेक का विश्वविद्यालय परिसर में आगमन हो चुका है। आयोजक समिति के संयोजक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने सभी अतिथियों का स्वागत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.