ऑल्टो से 144 पव्वे शराब बरामद, चालक फरार
बागेश्वर, सितम्बर 3 -- कपकोट। कपकोट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार से 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो सितंबर की रात कपकोट पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना कपकोट से करीब तीन किलोमीटर उत्तर दिशा में पालीडुंगरा के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें तीन गत्ते की पेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.