नई दिल्ली, जून 26 -- सोचिए, अगर आपके घर में ऐसा पौधा हो, जिसकी पत्तियों को हाथ में लेते ही दालचीनी, लौंग और जायफल जैसी खुशबू आने लगे, तो कैसा रहेगा? सुनने में यह किसी जादुई पौधे जैसा लगता है, लेकिन ऐसा पौधा वास्तव में मौजूद है। इसे ऑलस्पाइस कहा जाता है। कई लोग इसे 'सर्वसुगंधी' के नाम से भी जानते हैं। यही वजह है कि इसे मसालों की दुनिया का अनोखा पौधा माना जाता है। आजकल बहुत से लोग अपने किचन गार्डन में सब्जियों और हर्ब्स के साथ ऐसे खास पौधे भी उगा रहे हैं। ऑलस्पाइस ना केवल आपके बगीचे की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसकी खुशबू भी पूरे माहौल को ताजा बना देती है। अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो यह पौधा आपके कलेक्शन का खास हिस्सा बन सकता है।अपने घर में ऐसे उगाएं ऑलस्पाइसअच्छी क्वालिटी वाला पौधा चुनें: ऑलस्पाइस को बीज या छोटे पौधे दोनों से उगा ...