देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून। ऑलंपस हाई स्कूल में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। शिविर का शुभारंभ निदेशक डॉ अनुराधा पुंडीर मल्ला ने किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ कुनाल शमशेर मल्ला ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा नेक कार्य कई जीवनों को प्रभावित कर सकता है। रक्तदान करके हम केवल जीवन नहीं बचाते, बल्कि मानवता को भी सशक्त बनाते हैं। शिविर के दौरान कुल 27 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.