ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष बने डॉ. फजल
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ ऑर्थोपेडिक क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ फजल उर रहमान को अध्यक्ष व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को सचिव चुना गया है। इनके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गर्ग उपाध्यक्ष और डॉ. बशीर रईस खान कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। मैरिस रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र चौधरी, डॉ. केके सिंह, डॉ. नय्यर आसिफ, डॉ. प्रवीण गर्ग, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. पराग शेखर, डॉ. लतीफ जिलानी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. विक्रम सहगल, डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. तुफैल सिद्दीकी, डॉ. आयुष भार्गव, डॉ. आशीष यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.