ऑर्डर लेट होने पर युवकों ने पिज्जा शॉप पर की फायरिंग
बागपत, जून 3 -- बागपत। डौला गांव में पिज्जा शॉप पर सोमवार रात युवको ने ऑर्डर लेट होने पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने हमलावर युवकों को घेरने की कोशिश की तो तो वे एक बाइक छोड़कर भाग गए। पिज्जा शॉप संचालक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिज्जा शॉप संचालक कपिल ने बताया की सोमवार शाम तीन-चार युवक दुकान पर आए और अलग-अलग तरह के कई पिज्जा आर्डर किए। पिज्जा आने में थोड़ी देर होने पर युवको ने शॉप मालिक कपिल के साथ गली गलौज शुरू कर दी। कपिल और अन्य लोगों ने युवको को समझाकर शांत कर वहां से लौटा दिया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे एक दर्जन युवक दो कारों और बाइक पर सवार हथियारों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। उन्होंने तीन राउंड फायर कर पिज्जा शॉप मालिक को जान से मरने की धमकी दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने युवकों को घेरा तो हमलावर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.