मेरठ, अप्रैल 7 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में 'ऑर्डर रिफंड' के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस की कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी राहत मिली है। ठगों ने महिला के खाते से 1,55,613 रुपये निकाल लिए थे। समय रहते शिकायत मिलने पर पुलिस ने पूरी रकम वापस करा दी। 18 मार्च को डॉ. दीपाली जैन को 'बिग बास्केट' के ऑर्डर रिफंड के नाम पर कॉल आई। ठगों ने उन्हें विश्वास में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद कुछ ही मिनटों में उनके खाते से 1.55 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का अहसास होते ही पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।थाना प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में पल्लवपुरम साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से संपर्क कर ट्रांजेक्शन को ट्रेस किया। साइबर टीम के प्रयास से पुलिस ने ...