लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक को फूड डिलीवरी ऐप स्विगी पर ऑर्डर कैंसिल करना महंगा पड़ गया। जालसाजों ने रिफंड के नाम पर उसके बैंक खाते से करीब 96 हजार रुपये निकाल लिए। आशियाना स्थित एल्डिको उद्यान-1, बसंत बिहार निवासी निगम कुमार के अनुसार, उन्होंने 8 मार्च को स्विगी के माध्यम से खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी में देरी होने पर उन्होंने ऑर्डर कैंसिल कर दिया। इसके बाद जब उन्हें रिफंड नहीं मिला, तो उन्होंने गूगल पर स्विगी कस्टमर केयर का नंबर खोजा। पीड़ित के मुताबिक, जिस नंबर पर उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, वह फर्जी निकला। कॉल रिसीव नहीं हुई, लेकिन कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से उनके पास व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को स्विगी का क...