गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी के सेक्टर-51 स्थित आर्टेमिस अस्पताल के भीतर एक महिला नर्स के साथ बदसलूकी की। अस्पताल के ही सहायक मैनेजर पर आरोप है कि उसने ड्यूटी के दौरान नर्स का जबरन हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर उसे सरेआम कई थप्पड़ जड़े व सोफे पर गिराकर बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके साथ कुछ गलत करने की नीयत से आया था। इस घटना के बाद मचे भारी हंगामे के बीच सेक्टर-50 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दिलशाद खान के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब आरोपी उसके साथ अभद्रता और मारपीट कर रहा था, तब अस्पताल का सारा स्टाफ मौजूद था। केबिन में बैठे डॉक्टर्स भी इस पूरी वारदात को मूकदर्शक बनकर देख रहे थे, लेकिन सहकर्मी होने के बावजूद क...