सीवान, जून 18 -- रघुनाथपुर, संवाददाता। आयुर्वेद एवं स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑर्गेनिक कवच वेलनेस सेंटर का आज शुक्रवार को उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन भोपाल के आईजी एवं रघुनाथपुर गांव निवासी हरिनारायणचारी मिश्र करेंगे। वेलनेस सेंटर के संचालक रवि तिवारी बताया कि यह केंद्र महर्षि वागभट्ट के आयुर्वेदिक सिद्धांतों तथा स्वर्गीय राजीव दीक्षित के स्वदेशी एवं पारंपरिक ऑर्गेनिक विचारों से प्रेरित है। यहां डॉ नेचर के स्वदेशी, प्राकृतिक, जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे, जो लोगों के स्वास्थ्य संवर्धन में सहायक होंगे। केंद्र के माध्यम से लोगों को अनुभवी चिकित्सकों की टीम से ऑनलाइन परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी उचित मार्गदर्शन और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी भी प्राप्त होगी। पेट संबंधी समस्याओं, जोड़ों के दर्द, थाय...