सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भूतपूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु महतो ने की। बैठक में कहा गया कि ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष विष्णु महतो ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कानूनी सहायता की सुविधा के प्रति जागरूक रहने की बात कही। मौके पर उन्होंने सीएसडी कैंटीन के सिमडेगा आने की सूचना दी। बैठक में स्पर्श की जानकारी और आज के समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि यह पेंशन और अन्य निराकरण के लिए एक डिजिटल सुविधा है। जिसके माध्यम से कार्यालय से नई पारिवारिक पेंशन की शुरुआत मात्र 3-4, दोनों से एक महीने के अंदर की जा रही है। बैठक में 60-70 पूर्व सैनिकों के साथ फैमिली पेंशनर और आश्रित सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.