रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने ऑर्किड मेडिकल सेंटर के जनरल सर्जरी विभाग में डीएनबी की दो सीटों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अब संस्थान में डीएनबी जनरल सर्जरी की पढ़ाई शुरू होगी। डीएनबी एक प्रतिष्ठित पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम है, जिसमें चिकित्सकों को उच्च स्तरीय क्लिनिकल प्रशिक्षण, आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और व्यावहारिक चिकित्सा अनुभव के साथ विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है। नई व्यवस्था के तहत इसमें नीट पीजी के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। डीएनबी कोर्स की मान्यता एमडी और एमएस के समकक्ष है। कोर्स पूरा करने के बाद चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद तक पहुंच सकते हैं। सं...