कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए ऑरेंज पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को ऑरेंज थीम के आकर्षक कटआउट्स और सजावट से सुसज्जित किया गया, जिसने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे नारंगी रंग के सुंदर परिधानों में सजे-धजे कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर भी मिला। उन्होंने छोटा भीम फिल्म का आनंद लिया, जिसमें कार्टून पात्रों के माध्यम से फलों, विशेष रूप से संतरे के महत्व को रोचक ढंग से दिखाया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: 'पोषण पखवाड़ा 2026' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित इसके साथ ही बच्चों ने फलों से जुड़ी नर्सरी राइम्स पर मन...