नई दिल्ली, जून 1 -- आईपीएल 2026 का समापन हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 19वें सीजन की ट्रॉफी हासिल की। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराकर खिताब का बचाव किया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) भले ही फाइनल में पहुंचने से चूक गई लेकिन युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी महफिल लूटने में कामयाब रहे। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 15 साल के सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बटोरे। उन्होंने एक शतक लगाया और पांच बार पचास प्लस स्कोर बनाया। वह तीन बार तो 90 से अधिक रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने सीजन समाप्त होने के बाद कुल 5 दमदार अवॉर्ड्स जीते। आरआर का सफर क्वालीफायर-2 में खत्म हुआ था।ऑरेंज कैप सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ...