नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। आरआर ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एमआई को 27 रनों से शिकस्त दी। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसकी वजह से 11-11 ओवर का हुआ। आरआर ने 151/3 का स्कोर खड़ा करने के बाद एमआई को 123/9 पर रोक दिया। राजस्थान ने जीत की हैट्रिक लगाई है जबकि मुंबई ने लगातार दूसरी हार का सामना किया। आरआर के ओपनर यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में लंबी छलांग लगाकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।यशस्वी ने हिलाया रिजवी का सिंहासन यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों के दम पर नाबाद 77 र...