नई दिल्ली, मई 28 -- IPL Orange Cap 2026 List: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर खेला गया। आरआर ने मुल्लांपुर के मैदान पर एसआरएच को 47 रनों से धूल चटाई। आरआर ने 243/8 का स्कोर खड़ा करने के बाद एसआरएच को 19.2 ओवर में 196 रनों पर ढेर किया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद टीम का 19वें सीजन में सफर समाप्त हो गया है। राजस्थान को अब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (जीटी) से भिड़ना है, जिसके विजेता को फाइनल में एंट्री मिलेगी। आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप रेस में सिकंदर बन गए हैं। उन्होंने तूफानी पारी खेलने के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीनी। सूर्यवंशी ने एसआरएच के सामने 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के हैं। 15 वर्ष...