ऑरेंज कैप रेस में कोहली की बड़ी छलांग, पाटीदार तूफानी पारी के बावजूद टॉप-10 से बाहर; सूर्यवंशी को हुआ नुकसान
नई दिल्ली, मई 27 -- IPL 2026 Orange Cap List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 खेला गया। आरसीबी ने मंगलवार को जीटी को 92 रनों से धूल चटाकर फाइनल में कदम रखा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने धर्मशाला के मैदान पर 254/4 का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ी छलांग लगाई है। वह पांच पायदान चढ़कर चौथे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जीटी के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया, जिसमें पां चौके और एक छक्का है। कोहली ने अब तक 15 मैचों में 50.00 के औसत से 600 रन जुटाए हैं। वह सीजन में 600 का आंकड़ा छूने वाले च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.