नई दिल्ली, मई 11 -- IPL 2026 Orange Cap List: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच सोमवार को आईपीएल 2026 का 55वां मैच खेला गया। यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसमें पंजाब ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। पीबीकेएस ने धर्मशाला के मैदान पर 210/5 का स्कोर खड़ा किया। डीसी ने 19 ओवर में सात विकेट पर 219 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर को ऑरेंज कैप की रेस में फायदा हुआ। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने छलांग लगाकर विराट कोहली का स्थान कब्जाया।अय्यर ने अर्धशतक की मदद से लगाई छलांग अय्यर ने डीसी के खिलाफ 36 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी ख...